दिवाली पर वृद्धजनों के साथ कुछ यूं दिखी खाकी की आत्मीयता,रिपोर्ट निशाकांत शर्मा

“दिवाली पर वृद्धजनों के साथ कुछ यूं दिखी खाकी की आत्मीयता”

एटा पुलिस ने बिखेरी दीपावली की खुशियां, वृद्धाश्रम, निराश्रित बुजुर्गों एवं जरुरतमंद बच्चों से मिल बांटी खुशियां।


एसएसपी एटा ने दीपावली की पूर्व संध्या पर वृद्धाश्रम जाकर निराश्रित वृद्धजनों के साथ बिताया समय। भेंट किए मिष्ठान, फल एवं उपहार।


एटा।आज दिनांक 23.10.2022 को दीपावली के पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जनपदीय पुलिस द्वारा समस्त थानाक्षेत्रों में प्रभावी ढंग से गश्त एवं शांति व्यवस्था डियूटी संपादित की जा रही है, दीपावली के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में बाजारों में भीड़ भाड़ के दृष्टिगत समुचित पुलिस प्रबंध किये गए है। दीपावली को और भी हर्ष एवं उल्लास से मनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा स्वयं वृद्धाश्रम जाकर निराश्रित वृद्धजनों को उपहार स्वरूप फल मिष्ठान भेंट किए गए। एसएसपी एटा के इस सराहनीय कार्य की वृद्धजनों एवं आमजन द्वारा आशीष रुपी प्रशंसा की गई। इसी क्रम में जनपद के लगभग सभी थानाध्यक्षों द्वारा अपने अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले वृद्धाश्रमों, निराश्रित बुजुर्ग एवं महिलाओं तथा बच्चों को उपहार, फल, मिष्ठान आदि भेंट कर उनके साथ दीपावली का त्योहार मनाया गया, एटा पुलिस के इस प्रयास से न केवल आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा अपितु समाज में पुलिस की जो नकारात्मक छवि है, उसमें निश्चित ही कमी आयेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks