गोशाला में फैला लम्पी वायरस, कई गायें चपेट में आईं

गोशाला में फैला लम्पी वायरस, कई गायें चपेट में आईं

एटा।जैथरा। ब्लाक जैथरा के ग्राम शेखूपुरा में डॉ. इंद्रेश कुमार सिंह गोशाला में लंपी वायरस फैल गया है। इसकी चपेट में गोशाला में ज्यादातर गायें आ गई हैं। इससे आठ गायों की मौत हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने लंपी वायरस से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड, दवा वैक्सीन आदि की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था शेखपुरा स्थित डॉ. इंद्रेश कुमार गोशाला धुमरी में नहीं पहुंच सकी है। गोशाला में लंपी की चपेट में अधिकतर गायें आ चुकीं हैं। गोशाला संरक्षक डॉ. प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि बीमारी फैलने की सूचना अधिकारियों को भी दी गई है, लेकिन अभी तक कोई उपचार नहीं मिल पाया है। निजी चिकित्सकों से इलाज कराया जा रहा है लेकिन कोई सुधार नहीं हैं। अब तक आठ गायें मर चुकी हैं, जब कि कई गायों के पैरों में सूजन और कई अचेतावस्था में पड़ी हैं।

सूचना पाकर पंहुचा तो वहां पांच गायें लंपी वायरस की चपेट में मिली हैं, जिनका उपचार हो रहा है। -डा. बीएन यादव, पशु चिकित्साधिकारी जैथरा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks