क्वार्सी क्षेत्र में रेस्टोरेंट में दबंगों ने की फायरिंग,दो घायल-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

*क्वार्सी क्षेत्र में रेस्टोरेंट में दबंगों ने की फायरिंग,दो घायल*

थाना क्वार्सी क्षेत्र के बाईपास पर एक रेस्टोरेंट में दबंग युवकों ने फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। फायरिंग में दो युवक घायल हो गए घटना देख स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार फेसबुक पर लॉकडाउन में कमेंट को लेकर हुआ था विवाद, हमलावरों ने लॉक डाउन के बाद देख लेने की दी थी धमकी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल मयंक और नवीन को अस्पताल पहुंचाया और हमलावरों की तलाश में जुटी है। बाइक सवार तीन हमलावर पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks