देहली गेट क्षेत्र में दोस्त से बात करने पर परिवार ने डांटा तो युवती ने करली आत्महत्या-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

देहली गेट क्षेत्र में दोस्त से बात करने पर परिवार ने डांटा तो युवती ने करली आत्महत्या*

देहली गेट क्षेत्र की एक युवती ने दोस्त से बात करने पर परिवार वालों के डांटने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा।हर्षा (19 वर्ष) पुत्री संदीप कुमार निवासी मैलरोज बाईपास, देहली गेट बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई राजस्थान के एक कॉलेज से कर रही थी। कोरोना के चलते कॉलेज बंद होने पर वह घर आ गई थी। बृहस्पतिवार शाम को वह किसी दोस्त से फोन पर लंबी बातचीत कर रही थी। इस पर परिवार वालों ने उसे डांट दिया। इस पर हर्षा परिवार वालों से नाराज हो गई।परिवारीजनों के मुताबिक रात एक बजे करीब तक परिवार वाले टीवी देखने के बाद सो गए। इसके बाद हर्षा ने यह कदम उठाया है। सुबह परिवारीजनों के जागने पर घटना की जानकारी हुई। थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाना देहली गेट इंस्पेक्टर के मुताबिक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। परिवार वाले युवती के डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks