जिला जेल एटा ने पुनह जनपद एटा का नाम रोशन

जिला कारागार एटा
जिला जेल एटा ने पुनह जनपद एटा का नाम रोशन कर दिया है 2008 में एटा जेल को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला था किंतु उसके बाद यह जेल बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। लेकिन 4 साल पहले जब से पीपी सिंह जेल अधीक्षक इस कारागार पर तैनात हुए हैं उन्होंने इस जेल में उत्तरोत्तर बेहतरीन कार्य करते हुए और कारागार के अनुशासन को मजबूत बनाते हुए बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार करते हुए बंदियों के उन्नत के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कारागार में कराते हुए जनपद एटा की कारागार को एक आदर्श कारागार के रूप में स्थापित किया। आज पूरा जनपद अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विगत 10 वर्षों में यूपी की किसी भी कारागार को आईएसओ प्रमाण पत्र नहीं प्राप्त हुआ है ।आज की परिस्थितियों और आज के वातावरण को देखते हुए जेलों का आईएसओ प्रमाण पत्र पाना बहुत ही कठिन है ऐसी स्थिति में एटा जनपद की कारागार ने आईएसओ 14001 2015 दिनांक 18 3 2020 को प्राप्त कर लिया। जेल अधीक्षक पी पी सिंह द्वारा करो ना कॉल में बंदियों को करो ना से बचाने के लिए बहुत ही उत्तम कार्य किए गए जिससे जनपद की एक कारागार पूर्णता corona मुक्त है बंदियों के स्वास्थ्य के ऊपर उनके द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया गया समय-समय पर मेडिकल कैंप लगाकर के बंदियोंके स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई बंदियों को रोजगार परक कार्यक्रम में ट्रेनिंग दिलाकर के उनको रोजगार दिलवाने का प्रयास किया गया ।सबसे बेहतरीन बात की इनके 4 साल के कार्यकाल में एक भी शिकायत चाहे शासन को चाहे प्रशासन को बंदियों द्वारा नहीं की गई। ना ही किसी प्रकार की शिकायत जनपद के अन्य व्यक्ति या राजनीतिक पार्टियों द्वारा किया गया कारागार का वातावरण एक आदर्श गांव की तरह है आज जिलाधिकारी एसएसपी और अन्य अधिकारियों द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया सभी बंदी मास्क पहने हुए और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठे हुए थे किसी बंदे ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की। कारागार में ही डीएम और एसएसपी महोदय द्वारा जिला कारागार एटा को मिला हुआ आईएसओ प्रमाण पत्र जेल अधीक्षक पी पी सिंह को प्रदान किया और जेलअधीक्षक तथा उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई दिया। इस अवसर पर जिला अधिकारी एसएसपी एडिशनल एसपी जेलर कुलदीप भदौरिया उपजैलर राजीव सिंह रविंदर सिंह उपस्थित रहे। आज जनपद एटा के लिए बड़ा ही गौरवपूर्ण दिन है कि उनकी जनपद की कारागार को आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है इसके लिए जेल अधीक्षक बी पी सिंह एवं उनकी टीम को बधाई दी जाती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks