आगरा से शासन को भेजी गई सर्वे रिपोर्ट में सामने आई हकीकत

आगरा से शासन को भेजी गई सर्वे रिपोर्ट में सामने आई हकीकत
Madrasa आगरा में गैर मान्यता के चल रहे 34 मदरसे। प्रशासन ने शासन को भेजी मदरसों की सर्वे की रिपोर्ट। सबसे अधिक गैर मान्यता प्राप्त मदरसे। सदर तहसील अंतर्गत में। 06 तहसीलों में हुआ सर्वे। 1966 छात्र अध्ययरत हैं 115 शिक्षक कार्यरत हैं।

आगरा, संवाददाता। शासन के आदेश पर जिले में मदरसों के सर्वे का काम पूरा हो गया है। इसके अनुसार, जिले में 34 मदरसे गैर मान्यता के संचालित हो रहे हैं। प्रशासन ने शासन को बिंदुवार इसकी रिपोर्ट भेज दी है। सबसे अधिक गैर मान्यता के मदरसे सदर तहसील अंतर्गत संचालित होते मिले हैं। किरावली तहसील अंतर्गत एक मदरसा दो सौ और एक मदरसा सौ साल से अधिक पुराना बताया जा रहा है।
गैर मान्यता वाले मदरसों की इस तरह हुई जांच
जिले की सभी छह तहसीलों में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच कराई गई थी। इममें सदर तहसील अंतर्गत 20, किरावली तहसील अंतर्गत 12 और फतेहाबाद व बाह तहसील क्षेत्र में एक-एक गैर मान्यता प्राप्त मदरसा मिला है। खेरागढ़ और एत्मादपुर तहसील क्षेत्र में एक भी ऐसा मदरसा नहीं मिला है, जो बिना अनुमति के संचालित हो रहा हो। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेजी दी गई है।
ये शिक्षा दी जा रही
इन मदरसों में दीनी तालीम, अरबी, उर्दू, हिंदी, गणित, अंग्रेजी, दीनियात प्लस, आधुनिक विषय, कुरान करीमी, विज्ञान, कंप्यूटर, हिफज हाफज की शिक्षा दी जा रही है।
सबसे पुराना मदरसा

  • किरावली में बड़ी मस्जिद में संचालित मदरसा लगभग 200 साल पुराना बताया जा रहा है। मोहल्ले के लोग इसे संचालित करते हैं। इसमें 30 बच्चे हैं। एक शिक्षक है। कुरान (अरबी) की शिक्षा दी जाती है। ये मदरसा चंदे से संचालित होता है।
  • किरावली में बन्ने बाबा, दंदारा घाटी नाम संचालित मदरसा लगभग 100 पुराना बताया जा रहा है। इसे इजाजुद्दीन नाम का व्यक्ति संचालित करता है। इसमें 70 छात्र और दो शिक्षक हैं। उर्दू और अरबी की शिक्षा दी जाती है।
  • किरावली में पुस्तैनी मस्जिद नाम से संचालित मस्जिद अशफाक अली जाफरी द्वारा संचालित किया जा रहा है। ये वर्ष 1945 से संचालित हो रहा है। इसमें 20 छात्र और एक शिक्षक है। यहां दीनी तालीम दी जाती है।

शासन के आदेश पर गैर मान्यता के संचालित मदरसों की रिपोर्ट तैयार शासन को भेज दी गई है। अग्रिम कार्रवाई शासन के निर्देश पर ही होगी।
नवनीत सिंह चहल, डीएम 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks