युवक की हत्या की घटना में वांछित चल रहे 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

एटा ~ थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, करीब 1 सप्ताह पूर्व हुई युवक की हत्या की घटना में वांछित चल रहे 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

घटना का विवरण: –
दिनांक 17.10:2022 को वादिया श्रीमती सुनीता देवी पत्नी स्व० संजय गुप्ता निवासी मोहल्ला रामप्रसाद करबा व थाना अलीगंज एटा द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 14.10.2022 की रात्रि में उसके पुत्र हिमांशु गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष को धर्मेद्र निवासी अमीनापुर गेट थाना अलीगंज एटा की पत्नी ने फोन करके अपने घर बुलाया और अपने पति धर्मेन्द्र व देवर प्रभात सिंह के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को रामनगर गेट के पास अलीगंज पटियाली रोड़ के किनारे फेंक दिया। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर मुअसं- 84/ 2022 धारा 302, 201 भादवि बनाम धर्मेंद्र गुप्ता पुत्र फूलचंद निवासी अगीनापुर गेट कस्बा व थाना अलीगंज एटा आदि 03 नफर नामजद पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण:-
दिनांक 21.10.2022 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे नामजद आरोपी प्रभात गुप्ता पुत्र फूलचंद गुप्ता उम्र करीब 28 वर्ष व खुशबू गुप्ता पत्नी धर्मेंद्र गुप्ता उम्र करीब 32 वर्ष निवासीगण अगौनापुर गेट कस्बा व थाना अलीगंज एटा को कैल्ठा तिराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास से समय करीब 12.15 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैज्ञानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य: –

  1. मृतक अभियुक्त धर्मेंद्र गुप्ता का दूर के रिश्ते में भतीजा लगता था. इसी कारण उसका धर्मेंद्र के घर आना-जाना था।
  2. मृतक धर्मेंद्र की पत्नी के साथ मजाक आदि करता था और मन ही मन उसे पसंद करने लगा था। 3. मृतक धर्मेन्द्र की पत्नी को पहले हंसी हंसी में अपने साथ रहने को कहता था, बाद में अपने साथ रहने का दबाव डालने लगा।
  3. इस बात की जानकारी जब धर्मेंद्र को हुई तो हिमांशु से खिन्न होकर उसने हिमाशु की हत्या करने की योजना बनाई।
  4. योजना के तहत धर्मेंद्र ने दिनांक 14.10.2022 की रात अपनी पत्नी से फोन करवाकर हिमाशु को अपने घर बुलाया, और अपने भाई प्रभात गुप्ता तथा अपनी पत्नी के साथ मिलकर हिमाशु के हाथ पैर बांधकर तकिए से मुंह दबाकर एवं बिजली का करंट लगा कर उसकी हत्या कर दी और शव को अपनी गाड़ी आल्टो K-10 में रखकर रामनगर गेट के पास अलीगंज पटियाली रोड थानाक्षेत्र राजा का रामपुर पर सड़क किनारे फेंक दिया।
  5. अगले दिन दिनांक 15.10.2022 को मृतक हिमांशु गुप्ता का शव बरामद होने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया।
  6. दिनांक 17.10.2022 को मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

नोट- दिनांक 20.10.2022 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा घटना के मास्टरमाइंड धर्मेन्द्र गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता: –

  1. प्रभात गुप्ता पुत्र फूलचंद गुप्ता निवासी अगौनापुर गेट कस्बा व थाना अलीगंज एटा (उम्र करीब 28 वर्ष)
  2. खुशबू गुप्ता पत्नी धर्मेंद्र गुप्ता निवासी अगौनापुर गेट कस्बा व थाना अलीगंज एटा (उम्र करीब 32 वर्ष)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1.थानाध्यक्ष- संजय पाल सिंह
2.आरक्षी- प्रांशुल कुमार
3.आरक्षी- विनीत कुमार
4.महिला आरक्षी- रेखा
5.आरक्षी राहुल।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks