जैथरा में एक, मारहरा में तीन घरों से लाखों की चोरी,

*जैथरा में एक, मारहरा में तीन घरों से लाखों की चोरी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।जैथरा, मारहरा क्षेत्र में चोर घर में घुसकर लाखों के जेवरात, हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। एक मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई…
जैथरा, मारहरा क्षेत्र में चोर घर में घुसकर लाखों के जेवरात, हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। एक मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। दूसरे मामले को पुलिस संदिग्ध मान रही है।
थाना मारहरा के गांव करूआमई निवासी नरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 18 अक्तूबर की रात को चोर घर में घुस आए। घर में घुसकर लाखों के जेवरात, कपड़े चोरी किए। इसके बाद हरी सिंह पुत्र नत्थू सिंह के घर में घुसकर चोरों ने लाखों के जेवरात पार किए। इसके बाद चोरों ने जयसिंह पुत्र जालिम सिंह के घर का निशाना बनाया और लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। चोर कपड़े भी चोरी कर ले गए। मामले की रिपोर्ट पीड़ितों ने थाना मारहरा में दर्ज कराई है। थाना जैथरा के गांव मोहकमपुर निवासी परवेन्द्र कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार रात को परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में चोर घर में घुस आए। घर में घुसकर लाखों के जेवरात, सत्तर हजार की नकदी चोरी कर ले गए। जैथरा पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks