सारनाथ वाराणसी में आयोजित भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में अखिल भारतीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अधिकार-

संविधान दिवस के अवसर पर 26 एवं 27 नवंबर 2022 को सारनाथ वाराणसी में आयोजित भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में अखिल भारतीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अधिकार- सम्मान- सुरक्षा महासम्मेलन की तैयारी में जुटी भारतीय मतदाता महासभा।

लखनऊ ब्यूरो। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को सशक्त बनाने के अभियान में जुटी भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में 26 एवं 27 नवंबर को सारनाथ वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अधिकार सम्मान सुरक्षा महासम्मेलन की तैयारी में भारतीय मतदाता महासभा के पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य कर रहे हैं।

भारतीय मतदाता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार मैनेजमेंट राम आसरे ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं भारतीय मतदाता महासभा के संस्थापक एके बिंदुसार के कुशल नेतृत्व में 26 व 27 नवंबर 2022 को सारनाथ वाराणसी में महासम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसकी तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में पत्रकारों के उत्पीड़न का मामला प्रतिदिन आ रहा है राज्य हो या केंद्र सरकार का ध्यान पत्रकारों के तरफ नहीं है। ऐसे में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ आज खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। आज पत्रकारिता के क्षेत्र में जुड़ने से पढ़े-लिखे युवा किनारा करने लगे हैं। राष्ट्र सेवा की भावना से जो लोग पत्रकारिता एवं सामाजिक कार्यों के प्रति उत्सुक होते थे अब उनके सामने खतरा मंडराने लगा है क्योंकि पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता आज सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी, अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष रवि कांत साहू, पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मीडिया अधिकारियों के नेतृत्व में एवं संगठन के संस्थापक एके बिंदुसार के कुशल नेतृत्व में आयोजित 26 एवं 27 नवंबर 2022 को सारनाथ के वाराणसी में अखिल भारतीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अधिकार सम्मान सुरक्षा महासम्मेलन की तैयारी को सुचारू रूप से किया जा रहा हैं। भारतीय मतदाता महासभा के सदस्य गण एवं पदाधिकारी गण भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महासम्मेलन को सफल बनाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं भारतीय मतदाता महासभा के समस्त मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने हक अधिकार सम्मान सुरक्षा के लिए 26 एवं 27 नवंबर को दो दिवसीय अवकाश लेते हुए वाराणसी के सारनाथ में पहुंचने का कार्य करें और अपने चट्टानी एकता और अखंडता को प्रदर्शित करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks