तहसील अलीगंज क्षेत्र के ग्रामों में अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के सर्वेक्षण हेतु शिविर शुरू

एटा, 15 अक्टूबर (सू0वि0)। तहसीलदार अलीगंज ने सूचित किया है कि विगत दिवसों में तहसील अलीगंज में अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के सर्वेक्षण एवं जनसामान्य को हुई असुविध के निराकरण हेतु उप जिलाधिकारी अलीगंज के निर्देशन में ग्राम नयागांव, कलुआपुर टीलपुर, अमोघपुर भाटान, खरसुलिया एवं आसपास के गांवों हेतु ग्राम नयागांव में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार, लेखपाल राजीव कुमार, इन्द्र कुमार, अरूण कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया।
तहसील अलीगंज क्षेत्र के नयागांव में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्राम वासियों न उपस्थित होकर फसलों में हुए नुकसान के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि दिनांक 16 अक्टूबर को ग्राम सहोरी में आसपास के गांव हेतु, ग्राम ताजपुर अद्धा में 17 अक्टूबर को, ग्राम भाउपुरा में 18 अक्टूबर को, ग्राम अंगरैया जमुनाई में 19 अक्टूबर को अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा फसलों की हुई क्षति नुकसान का सर्वे कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।