लूट की योजना बनाते हुये दो अभियुक्त एक अवैध रिवाल्वर व पांच जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लूट की योजना बनाते हुये दो अभियुक्त एक अवैध रिवाल्वर व पांच जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा चोर तथा लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लूट/चोरी की योजना बनाते हुये दो अभियुक्तों को एक देशी रिवाल्वर व 5 जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 14.10.22 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर लूट/चोरी की योजना बनाते हुये दो अभियुक्तों 1. आदित्य प्रताप सिंह पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी अम्बेडकर नगर थाना को0 नगर एटा 2. प्रवीन कुमार पुत्र वसन्तलाल निवासी अम्बेडकर नगर थाना को0नगर एटा को एक देशी रिवाल्वर व 5 जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ निधौली रोड रेलवे फाटक से समय करीब 23.55 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 783/22 धारा 398, 401 भादंवि व मुअसं- 784/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-

  1. आदित्य प्रताप सिंह पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी अंबेडकर नगर थाना कोतवाली नगर एटा
  2. प्रवीन कुमार पुत्र बसंत लाल निवासी अंबेडकर नगर थाना कोतवाली नगर एटा।

बरामदगी –

  1. एक अवैध रिवाल्वर व 05 जिंदा कारतूस 32 बोर।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. उप0 नि0 श्री राजेश कुमार
  2. है0कां0 अनिल कुमार
  3. है0कां0 अरविंद कुमार
  4. कां0 रवि कुमार
  5. कां0 राहुल कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks