बारिश से खराब हुई फसल भगवान इंद्र पर मुकदमा लिखाने पहुंच हमीरपुर जिले में बसेला गांव का नाराज किसान बृजकिशोर लोधी

बुंदेलखंड में अजब गजब कारनामा: बारिश से खराब हुई फसल भगवान इंद्र पर मुकदमा लिखाने पहुंच हमीरपुर जिले में बसेला गांव का नाराज किसान बृजकिशोर लोधी*

बुंदेलखंड में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अजब-गजब मामला सामने आया है, यहां ज्यादा बारिश से परेशान होकर एक किसान पुलिस थाने पहुंच गया और प्रार्थना पत्र देकर उसने भगवान इंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की l किसान के इस प्रार्थना पत्र से पुलिस थाने के अधिकारी भी हक्के बक्के रह गए l इस बार हमीरपुर जिले में अधिक बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है l वहीं, सैकड़ों मकान जमींदोज हो गए हैं l इसी से परेशान होकर एक किसान भगवान इंद्र देव पर अधिक बारिश करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखाने कोतवाली पहुंच गया l हमीरपुर जिले में राठ थाना इलाके के बसेला गांव निवासी बृजकिशोर लोधी ने बताया कि वो भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष हैं, कोतवाली में दी तहरीर में उन्होंने कहा कि ‘इंद्र देव द्वारा इस वर्ष अधिक वर्षा की गई है, जिससे फसलों को क्षति हुई l किसान की जीविका फसल पर ही निर्भर है l परिवार के भरण पोषण में दिक्कत आ रही है l अधिक बारिश के कारण गरीबों के कच्चे मकान गिर गए, जिससे अनेक लोग बेघर हो गए हैं l वहीं, यह भी आरोप लगाया गया कि भगवान इंद्र के कारण किसान और गरीबों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हुई है l इंद्र भगवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किसानों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks