
आईटीआई करने वालों को एक और मौका, 15 तक प्रवेश
एटा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जलेसर में प्रवेश के लिए एक और मौका दिया गया है। आईटीआई एटा के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति श्रेणी के 150 रुपये, ओबीसी व सामान्य श्रेणी के 250 रुपये में पंजीकरण कराकर शेष सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिन अभ्यर्थियों का पूर्व में पंजीकरण है और अभ्यर्थी ट्रेड (व्यवसाय) प्राप्त नहीं कर पाए हैं, उनके लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर एक और मौका दिया जा रहा है।
अभ्यर्थी 15 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक प्रवेश ले सकते हैं। बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए जलेसर के साथ-साथ राजकीय आईटीआई कासगंज रोड पर भी अतिरिक्त पटल खुला हुआ है। बालिकाओं के लिए ड्रेस मेकिंग योग्यता आठवीं पास, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी 10वीं, पेंटर बालक, बालिका व अन्य के प्रवेश के लिए योग्यता आठवीं पास अर्हता रखी गई हैं।