लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे बने हालात
तमकुहीराज / कुशीनगर पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे कई जगह जलजमाव की स्थिति बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। धान की फसलें डूबने लगी हैं, जिससे किसानों में चिंता बढ़ने लगी है। वहीं मजदूर वर्ग के लोगों के लिए कामकाज भी प्रभावित है। हालांकि यह बारिश गन्ने की फसल के लिए अभी बहुत अच्छी मानी जा रही है और ऊंचे के धान के फसल के लिए भी अच्छी मानी जा रही है। परंतु जो फसलें निचले क्षेत्र में है उनके लिए ज्यादा पानी नुकसानदेह है। जहां कई दिनों से तेज बारिश हो रही है वह बुधवार की रात से तेज बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमक रही है। बिजली के तेज चमक के साथ बादलों की भारी गड़गड़ाहट रातों को लोग डर से गए थे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बारिश के मौसम बने रहने के आसार हैं।