अफसरों की चिंता बढ़ी, नगर निगम अधिवेशन की तारीख हुई तय – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अफसरों की चिंता बढ़ी, नगर निगम अधिवेशन की तारीख हुई तय – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सामान्य अधिवेशन की तारीख तय होते ही नगर निगम अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। इस अधिवेशन में पार्षद अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाएंगे। प्रस्ताव पेश किए जाएंगे, जिन पर अधिकारियों से चर्चा होगी। हर बार सामान्य अधिवेशन में इन्हीं मुद्दों को लेकर गरमा गरम बहस के साथ हंगामा भी हो जाता है। कुर्सियां फिंकती है, अधिकारियों को खरी खोटी सुननी पड़ती है। सालभर से निगम अधिकारियों ने सामान्य अधिवेशन कराया नहीं। इस दौरान काफी उतार-चढ़ाव आ गए। सफाई कर्मचारी नाराज रहे, पार्षद भी हंगामा कर चुके हैं। ऐसी परिस्थितियों में अधिवेशन हुआ तो पार्षद अपना गुबार जरूर निकालेंगे।सामान्य अधिवेशन के आयोजन की पार्षद काफी समय मांग कर रहे हैं। उपसभापति डा. मुकेश शर्मा ने इसके लिए दो माह पूर्व मेयर मोहम्मद फुरकान को पत्र दिया था। इसमें कहा कि सालभर से सामान्य अधिवेशन नहीं हुआ है। जबकि, हर तीन माह में होता है। मेयर ने अब जाकर अधिवेशन पर अपनी संस्तुति देकर 27 नवंबर तारीख नियत की है। नगर निगम अधिकारियों को भी इससे अवगत कराते हुए पत्रावलियों दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks