
एटा।जैथरा-उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के हर एक ब्लॉक पर ऐसे आयोजन किए जाएंगे जिससे प्रदेश के किसान को सरकार की जनपयोगी योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचे ।
योगी सरकार की पहल किसान सम्मान निधि का लाभ हरहाल में प्रदेश के किसान को मिल सके ।
ब्लॉक जैथरा पर रिटायर्ड कृषि अधिकारी मनोहर जी किसानों को जीवामृत रसायन का प्रयोग करने के लिए ब्लॉक के सभी किसानों से आवाहन किया जिससे रसायनिक खादों के प्रयोग से बच सकें ।
किसान मेला एवम प्रदर्शनी में पशुओं से सम्बंधित स्टाल,किसानों की ड्रॉपिंग एवं स्प्रिंकलर की स्टाल तथा बालविकास पुष्टाहार की स्टाल लगाकर आमलोगों को जानकारी उपलब्ध कराई ।
इस कार्यक्रम में जैथरा नगर के चेयरमैन ब्रजेन्द्र सिंह चौहान, अशोक कुमार बीडीओ जैथरा ब्लॉक,व तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।