किशोरी की हत्या का सफल अनावरण, किशोरी के भाई ने ही तमंचे से गोली मारकर दिया था घटना को अंजाम

एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करीब 10 दिन पूर्व अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत हुई किशोरी की हत्या का सफल अनावरण, किशोरी के भाई ने ही तमंचे से गोली मारकर दिया था घटना को अंजाम।

घटना का विवरण-
दिनाँक 17.11.2023 को सुबह करीब 05.30 बजे थाना अलीगंज पर सूचना प्राप्त हुई कि एक 17 वर्षीय किशोरी निवासी कस्बा व थाना अलीगंज जिला एटा की गोली लगने से मृत्यु हो गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया‌। मृतका के पंचायतनामा, निरीक्षण घटना स्थल, अवलोकन पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं स्थानीय लोगों से की गयी पूछताछ व जाँच फौती सूचना तहरीर आदि से पाया कि मृतका के भाई ने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 328/2023 धारा 302 भादंवि पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 27.11.2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना अलीगंज पुलिस द्वारा समय करीब 07.15 बजे मुकदमा उपरोक्त के वाँछित बाल अपचारी उम्र 16 वर्ष को रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया है। तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तंमचा मय नाल मे फंसा खोखा कारतूस बरामद किया गया। विवेचना के क्रम में अभियोग में धारा 201 भादंवि तथा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी-

  1. घटना में प्रयुक्त तंमचा व एक खोखा कारतूस।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस फोर्स –

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण पंवार
  2. उ0नि0 श्री रितेश ठाकुर
  3. का0 पंकज कुमार
  4. का0 अरविन्द कुमार
  5. का0 विनोद कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks