मच्छरजनित बीमारियां रोकने को 30 दिन 30 गांव अभियान

*मच्छरजनित बीमारियां रोकने को 30 दिन 30 गांव अभियान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । मच्छर जनित बीमारियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए एक से 30 जून तक मलेरिया रोधी माह मनाया जाएगा। माह में वर्ष 2021-22 में प्रभावित रहे 30 ग्रामों में सोर्स रिडक्शन गतिविधियां आयोजित कराई जाएगी।

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि जून में मानसून की शुरूआत होती है, जिससे मच्छरों की संख्या एवं घनत्व में भी वृद्धि होने लगती है। इसलिए आवश्यक है कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर जागरूक रहें। इन बीमारिायें में मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया शामिल है। मानसून की शुरूआत से बारिश समाप्ति तक इन बीमारियों के बढ़ने के ज्यादा आसार होते हैं।

इन बीमारियों से निपटने के लिए जन जागरूकता एवं जन समुदाय की सक्रिय सहभागिता को सफल बनाने के लिए मलेरिया निरोधी माह जून में मनाया जाता है। माह में लोगों को मच्छरों का प्रजनन रोकने के बारे में जागरूक रहे। घरों के आसपास साफ-सफाई रखे। अनावश्यक पानी जमा न होने दें। घरों की छतों पर रखे अनुपयोगी वस्तुओं की नियमित सफाई करें।

घरों में मच्छर रोधी पौधा-संसाधन का उपयोग करें

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि सोने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें। घरों में मच्छर निरोधक जालियां, क्रीम, कॉइल का उपयोग करें। घरों में मच्छर निरोधक पौधे लेमन घास, लहसुन, लेवेंडर, गेंदा, तुलसी, सिट्रोनेला लगाएं।

जनपद में आसानी से सुलभ है डेंगू-मलेरिया जांच

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जनपद में डेंगू, मलेरिया की जांच आसानी से सुलभ है। उन्होंने बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। बुखार आने पर तुरंत खून की जांच कराएं। जांच में मलेरिया पॉजिटिव निकलता है। तब चिकित्सक, आशा, हेल्थवर्कर से उपचार लें। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में 53,157 डेंगू-मलेरिया जांच, वर्ष 2022 में 1,09,120, वर्ष 2023 में अब तक 2023 जांच हो चुकी हैं।

तीन वर्ष से डेंगू-मलेरिया केसों में आ रही गिरावट

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि तीन वर्ष से लगातार डेंगू, मलेरिया पॉजिटिव केसों में गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में 209 डेंगू और 120 मलेरिया पॉजिटिव निकले थे। वर्ष 2022 में 46 डेंगू और 46 मलेरिया पॉजिटिव केस मिले थे। वर्ष 2023 में अब तक दो मलेरिया पॉजिटिव केस पाए गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks