कक्षा 11की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी फरार

कक्षा 11की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी फरार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज। । जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने के बाद तमंचा के बल पर कोठरी में ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। कॉल कर अपने साथी भी बुला लिए। पीड़िता ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली अलीगंज के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कक्षा 11 छात्रा है। कुछ दिन पहले आरोपी दलवीर निवासी नामालूम की कॉल पिता के मोबाइल पर आई थी। पिता की अनुपस्थिति में पीड़िता ने कॉल उठा ली थी। आरोपी पीड़िता से बहन के अल्ट्रासाउंड कराने की बात कह रहा था। इसी बहाने आरोपी पीड़िता के नंबर पर कॉल करने लगा था बाद में मना करने पर उसने मोबाइल नंबर साथी मनोज उर्फ पिंकू यादव निवासी नगला बीच जैथरा को दे दिया था। वह भी कॉल करने लगा।

चार अप्रैल को घर में भतीजे का जन्मदिन था। रात करीब साढ़े नौ बजे मनोज ने कॉल कर घर के बाहर बुलाया। मनोज पीड़िता से बात करने लगी। इतने में आरोपी मनोज ने तमंचा दिखाकर बाइक पर बैठा लिया बाइक को साथी सुधीर यादव चला रहा था दोनों कोठरी में ले गए।

मनोज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कॉल पर आरोपी दलवीर भी पहुंच गया। तलाश करते हुए घरवालें भी पहुंच गए। घरवालों ने आरोपियों को पहचान लिया है। पीड़िता ने कोतवाली अलीगंज में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच करने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएचओ अलीगंज प्रेमपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks