खेलग्राम मे विशाल स्वास्थ्य शिविर 8 एवं 9 अप्रैल को होगा आयोजन

खेलग्राम मे विशाल स्वास्थ्य शिविर 8 एवं 9 अप्रैल को होगा आयोजन

//150 डॉक्टरों की टीम करेंगी इलाज,बिना भेदभाव के होगा इलाज-आलोक चतुर्वेदी //

छतरपुर। विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया द्वारा चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भोपाल के सहयोग से आगामी 8 एवं 9 अप्रैल को सागर रोड के खेलग्राम मैदान में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

श्री चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर में चिरायु अस्पताल की 150 डॉक्टरों एवं अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित मेडिकल टीम के द्वारा कैंसर रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, छाती एवं श्वांस रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, हृदय रोग, टेस्ट ट्यूब विधि द्वारा बच्चा, नाक-कान-गला रोग, सर्जरी, चर्म रोग और मानसिक रोगों का निशुल्क परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। साथ ही डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी, इको, ईसीजी, पीएफटी, डायबिटीज और सभी प्रकार की खून की जांचें भी निशुल्क हांगी। शिविर का संचालन 8 तथा 9 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक होगा। शिविर में चिन्हित किए गए ऐसे मरीज जिनका इलाज भोपाल में संभव है उन्हें भी इस शिविर के माध्यम से चिन्हित किया जाएगा और अग्रिम इलाज के लिए निःशुल्क हो आने-जाने एवं संपूर्ण इलाज व दवा की व्यवस्था कराई जाएगी। श्री चतुर्वेदी ने उक्त शिविर में सभी क्षेत्रवासियों से शामिल होने एवं जरूरतमंदों को इसका लाभ दिलाने की अपील की है।

//इन रोगों का भोपाल में होगा निःशुल्क इलाज//

घुटने बदलना, कूल्हे की हड्डी बदलना बांझपान का संपूर्ण इलाज बच्चों में जन्मजात रोग – दिल में छेद बहरा गूँगा होना हर्निया, किडनी ट्रांसप्लांट मोतियाबिंद आँख से संबंधित श्वास छाती से सम्बन्धित रोग हृदय रोग – सम्बन्धित चर्म रोग सम्बन्धित मानसिक रोग सम्बन्धित कैंसर रोग और सिकाई सभी प्रकार।

//शिविर में निःशुल्क होंगी ये सभी जांचें//

इस शिविर के दौरान 8 एवं 9 अप्रैल को जरूरतमंद मरीजों की एक्स रे सोनोग्राफी हृदय की जाँच ईसीजी फेफड़ों की जाँच दांतों की जाँच कंप्यूटर द्वारा नेत्र परीक्षण सहित अनेक प्रकार की जांचें निःशुल्क की जाएंगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks